प्रतिभा समर्थन परीक्षा 23 सितंबर को
रांची, फिट्जी ने प्रतिभा समर्थन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। भारत के 50 से अधिक केंद्रों पर आगामी 23 सितंबर को यह परीक्षा होगी। आईआईटी, जेईई उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के लिए फिट्जी द्वारा प्रत्येक वर्ष एफटीएसई का आयोजन किया जाता है। इस अखिल भारतीय परीक्षा में आईआईटी के उम्मीदवारों को आरपीआई व एपीआई से अपनी तैयारी का वास्तविक ज्ञान और अनुमान मिल जाता है। परीक्षा तैयारी प्रक्रिया के बीच के इस चरण में इस परीक्षा के जरिये विद्यार्थियों को अपनी मौजूदा स्थिति को समझने और अपनी खामियों का विश्लेषण करने का मौका मिलता है।


