एक्सआईएसएस में कैपिटल मार्केट कोर्स सितंबर से
रांची, सितंबर महीने से एक्सआईएसएस में चार महीने का कैपिटल मार्केट प्रोफेशनल प्रोग्राम शुरू होगा। यह कोर्स नेशनल स्टाफ एक्सचेंज (एनएसई) मुंबई के सहयोग से संचालित किया जायेगा। एक्सआईएसएस में पहलीबार यह कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें कुल 60 सीट है। फीस 15 हजार रू. निर्धारित किया गया है। इस कोर्स में स्ातक, स्ातकोत्तर एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्स पूरा कर चुके विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं।
एक्सआईएसएस प्लेसमेंट सेल के चीफ को-आडिनेटर संजीव बजाज ने बताया कि इस कोर्स से झारखंड के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
स्टाफ मार्केट में रुचि रखने वाले छात्रों को उचित प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसमें 20 प्रतिशत प्रायोगिक और 80 प्रतिशत सैध्दांतिक विषयों की पढ़ाई होगी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कोर्स को लंबे समय तक के लिये संचालित करने का प्रयास होगा। इसमें फिनांसियल मार्केट, ट्रेंडिंग सिस्टम, माइक्रो इकोनामिक्स मार्केट आपरेशन आदि विषयों की पढ़ाई की जायेगी।


