वायस आफ वेस्टकार्ट कार्यक्रम आयोजित
रांची, बिशप वेस्टकार्ट ब्वायज एवं गर्ल्स स्कूल, नामकुम के पूर्ववर्ती छात्रों ने आज ‘वायस आफ वेस्टकार्ट’ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गीत-संगीत की प्रतिभा की खोज करना था। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता को तीन भागों में विभक्त किया गया था। इनमें शास्त्रीय संगीत, वेस्टर्न संगीत और हिन्दी संगीत शामिल थे। इसके जज में अमृता चटर्जी, झरना मजुमदार, बेली, कुंदन कश्यप, अजीत होरो शामिल थे।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संदीप आनन्द, डा. सतीश मिढ़ा, एस. तालपतरा, के. मुर्मू, रजनीश कुमार, साकेत सिन्हा, ज्योति कश्यप आदि उपस्थित थे।


