कैम्पस प्लेसमेंट चार को
रांची, मारवाड़ी कालेज में आईबीएम दक्ष की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन 4 सितम्बर को किया जाएगा। स्ातक और स्ातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इसमें शामिल हो सकते है। रांची विवि अंतर्गत अन्य कालेजों के विद्यार्थी में कैम्पस प्लेसमेंट का लाभ उठा सकते है। कैम्पस प्लेसमेंट में शामिल होने से पूर्व विद्यार्थियों को मारवाड़ी कालेज के प्लेसमेंट सेल में अपना पंजीयन कराना होगा। 3 सितम्बर तक वहां बायोडाटा जमा करने की तिथि तय की गयी है।


