फिल्म स्टारों के बंगले, मुंबई के टूरिस्ट स्पॉट
मुंबई-दर्शन के लिए जाने वाले हर पर्यटक की ख्वाहिश होती है कि वह मैरिन ड्राइव, जुहू चौपाही और गेटवे आफ इंडिया के साथ ही साथ वह जगह देखें जहां पर शाहरूख, सलमान, आमिर और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार कहते हैं। चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित टूरिस्ट आफिस द्वारा रोजाना जो दूर अरेंज किये जाते हैं, उनमें उन्होंने इन स्टार्स के बंगलों को टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर शामिल भी किया है।
अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ टूरिस्टों का सबसे लोकप्रिय स्पॉट है हालांकि अमिताभ आजकल प्रतीक्षा में न रहकर ‘जे.डब्लू. मेरियट’ होटल के नजदीक बने नये बंगले ‘जलसा’ में रहते हैं। जे.व्ही.पी.डी. स्थित 11वीं रोड पर हसमेन बिल्डिंग में जहां पर रितिक रोशन रहते हैं, उसके पास ही अमिताभ बच्चन का एक और बंगला जनक है जिनमें उनका ए.बी. कोर्प का आफिस संचालित होता है।
अमिताभ के ‘जनक’ बंगले के पास ही धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के बहुत पुराने बंगले हैं। रितिक रोशन हुहू में आने से पहले बांद्रा के ‘अलप्लाजो’ बिल्डिंग में रहते थे।
ऋषि कपूर का बंगला ‘कृष्णा राज’ पाली हिल के अंडरग्राउंड बेसमेंट में बना है। उनके इस बंगले की खासियत यह है कि इसमें भरपूर धूप आती है। श्रीदेवी और बोनी कपूर के दो बंगले मुंबई के अंधेरी स्थित लोखंडवाला में एक साथ हैं।
शाहरूख ने बैंड स्टैंड पर अपने बंगले ‘मन्नत’ को एक पारसी परिवार से खरीदा था जो हेरिटेज बिल्डिंग की श्रेणी में आता था। तमाम कानूनी उलझनी और विवादों के बाद शाहरूख वहां पर अपनी दुनिया बसा सके और बादशाह खान ने उस बिल्डिंग को बादशाही लुक दिया। अमिताभ के ‘प्रतीक्षा’ के बाद शाहरूख के ‘मन्नत’ पर ही पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है।
रेखा का बंगला सी स्प्रिंग बांस से घिरा हुआ है जिसमें से कोई झांक कर अंदर नहीं देख सकता। रेखा का यह बंगला शाहरूख और सलमान जैसे प्रतिद्वंद्वियों के बंगलों के ठीक बीच में स्थित है। सामने ही समुद्र से उठती तेज लहरे बंगले की रोनक में चार चांद लगाती हैं।
आमिर का ‘बेला बिस्टा’ पाली हिल की हाउसिंग कालोनी में है। इसके पहले आमिर अपने पित के साथ बांद्रा के महबूब स्टूडियो के ठीक पीछे अपने पुराने बंगले में रहते थे। जुहू स्थित हेमा मालिनी के बंगले पर इन दिनों काम चल रहा है इसलिए वह ऐशा के जन्मदिन पर पति धर्मेन्द्र द्वारा गिफ्ट किये बंगले में रहती हैं जो गोरेगांव के डिंडोशी बस डिपो के ठीक सामने स्थित है।


