प्रति हजार लीटर पानी अब 13.61 रुपये के दर से मिलेगा
धनबाद, नगर निगम क्षेत्र में माडा के जरिये पांच रुपये प्रति हजार लीटर के दर पर पानी पीने वाले उपभोक्ताओं को अब नगर निगम की नयी संचालन व्यवस्था में 13.61 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी लेना होगा। नगर निगम बोर्ड की ग्यारहवी बैंठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। शनिवार को हुई यह बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में पार्षदों के पक्ष में कई निर्णय हुए। पानी कनेक्शन व होल्डिंग में पार्षदों को अनुशंसा का अधिकार मिल गया जबकि कंपनी के आने पर एटूजेड के काम में अनुशंसा की इजाजत हो जायेगी इसका आश्वासन डिप्टी मेयर निरज सिंह ने दिया। अध्यक्ष इंदू देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झरिया विधायक कुंती सिंह,डिप्टी मेयर निरज सिंह, नगर आयुक्त अवधेश पाणाडेय, कार्यपालक पदाधिकारी इंद्रेश शुक्ला मौजूद थें। बैठक में आरएल दास जेएनएनयूआरएम पदाधिकारी को हटाने तथा उनका कार्यालय पार्षदों को देने की मांग जोरशोर से उठा लेकिन उस पर कोइ फैसला नही हो सका। बैठक में यह तय हुआ कि पार्क मार्केट दुकानदारों को 15 रुपये वर्ग फीट की दर से किराया देना होगा। पूर्व में यह तीन रुपये प्रति वर्ग फीट के दर से वसूला जाता था। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गापूजा के पहले शहर के सभी लाइट को दुरुस्त किया जायेगा। वार्ड स्तर पर 20-20 लाइट दिये जाने पर सहमति बनी है। निगम क्षेत्र में कुह 550 पोल है। लाइट मेंटेनेंस के लिए टेंडर निकाला जायेगा। बैठक में मोबाइल टावर कंपनियों को एनओसी के लिए दस दिनों का समय दिया गया । उसके बाद मोबाइल टावर सील कर दिया जायेगा। यह बात सामने आयी कि कचरा प्रबंधन के लिए एटूजेड दो अक्तूबर से काम करना शुरु कर देगा। प्रथम चरण में वार्ड 20,24 तथा 30 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम शुरु हो जायेगा।


