सुबोधकांत, जिंदल और दर्डा दें इस्तीफा
नयी दिल्ली, : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक एवं जदयू के अध्यक्ष शरद यादव ने कोयला ब्लाक आवंटन के विवादों के घेरे में आए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय तथा कांग्रेसी सांसद नवीन जिन्दल और विजय दर्डा के इस्तीफे की आज मांग की।
श्री यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोयला ब्लाक आवंटन के मामले जिस तरह श्री सुबोध कांत सहाय का नाम आया है, उसे देखते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उनके भाई सुशील कांत सहाय को आवंटित कोयला ब्लाक भी रद्द कर दिया जाना चाहिए।


