देवघर में चिकित्सक के घर भीषण डकैती
देवघर, : देवघर के चिकित्सक डा. मनोज गुप्ता के आवास पर आज सुबह करीब 34 बजे 78 की संख्या में आये डकैतों ने भीषण डकैती की और लाखों रुपए लूटकर चम्पत हो गये। डाका डालने आये डकैत मुंह पर कपड़ा बांधे और हथियारों से लैस थे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद सहित नगर थाना प्रभारी के.के. साहू सदलबबल घटनास्थल पर पहुंचकर जांचपड़ताल शुरू कर दी। डा. मनोज गुप्ता के अनुसार वह रात दो बजे आपरेशन के बाद घर लौटे और सोने जा रहे थे कि करीब 3 बजे उनके कमरे में सशस्त्र डकैतों ने प्रवेश किया और गोदरेज एवं लाकर की चाबी की मांग की। इसके बाद डकैतों ने डा. गुप्ता के हाथपैर बांध कमरे में बंद कर एकएक चीज की तलाशी ली और 1.5 लाख नकद, घड़ी, 4 मोबाइल सहित कीमती जेवरात लूट लिए।
डा. गुप्ता ने बताया कि डकैती के क्रम में उन लोगों ने उनके पुत्र को भी बांधकर दूसरे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी थी। उनके घरेलू नौकर को भी बांधकर उनके कमरे में बैठा दिया था। डा. गुप्ता ने बताया कि कितने के जेवरात लूटे गये हैं इसका अंदाजा उन्हें नहीं है क्योंकि फिलवक्त उनकी पत्नी कोलकाता गयी हैं और इस बाबत उन्हें ही जानकारी है।
गौरतलब है कि डकैतों ने घर की चारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेशकिया और दरवाजे का ताला तोड़ते हुए मजबूत कुंडी तक उखाड़दी और घर के एकएक कमरे की इत्मीनान से तलाशी ली। इतना ही नहीं, डकैतों ने आराम से ड्राइंग रूम में बैठ रबड़ी खायी और पानी भी पीया। डा. गुप्ता ने बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे शोरगुल नहीं मचाने की चेतावनी देकर डकैत आराम से चलते बने।


