Send gifts to your near and dear ones

Home » Commerce » 15 September 2012 »

सोना 33 हजार के करीब पहुंचा, चांदी भी तेज

नयी दिल्ली, फेडरल रिजर्व की घोषणा के साथ ही विदेशी बाजारों में आयी चौतरफा तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी आज सोना 32900 रूपये के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया जबकि चांदी भी 800 रूपये प्रति किलो की बढ़त लेने में कामयाब रही। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 310 रूपये प्रति दस ग्राम की बढ़त के साथ 32900 रूपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह सोने का अब तक का उच्चतम स्तर है और इसने दो दिन पहले ही हासिल 32600 रूपये प्रति प्रति दस ग्राम के स्तर को काफी पीछे छोडफॉ दिया है। चांदी 800 रूपये की तेजी के साथ 62000 रूपये प्रति किलो के भाव पर दर्ज की गयी1 इस तरह इसने गत सोमवार को ही हासिल पिछले एक साल के अपने उच्चतम स्तर की बराबरी कर ली। इस चौतरफा तेजी के बीच गिन्नी और चांदी सिक्का भी रिकार्ड स्तर पर पहुंचने में सफल रहे।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs