पूर्व संघ प्रमुख सुदर्शन नहीं रहे
रायपुर, ः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन का आज सुबह 6.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से रायपुर में निधन हो गया। वह 81 साल के थे। उनके घर में उनके भाई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुदर्शन काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह रोजाना की तरह आज सुबह भी टहलने के लिये निकले थे। टहलने के बाद वह आरएसएस के रायपुर स्थित मुख्यालय लौटे।
संघ के कुछ स्वयंसेवकों ने देखा क सुदर्शन अपने कमरे में ध्यान लगाने के दौरान नीचे झुक गये। उन्हें देखकर लगा कि वह सो गये हैं, स्वयंसेवकों ने उन्हें हिलाया लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। बाद में डॉक्टर को बुलाया गया।
सुदर्शन के पार्थिव शरीर को मुख्यालय के रेशिम बाग परिसर में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर नागपुर में होगा।
सुदर्शन का जन्म 1931 में रायपुर में ही हुआ था। उन्होंने सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज से टेलीकम्यूनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने महज 9 साल की उम्र से ही आरएसएस शाखाओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। संघ में 2000 से 2009 तक प्रमुख के रूप में सेवाएं देने वाले सुदर्शन 1954 में संघ के प्रचारक नियुक्त किये गये थे। उन्होंने संघ की परम्परा का निर्वाह करते हुए विवाह नहीं किया और अपना जीवन देश का समर्पित कर दिया।


