Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 16 September 2012 »

सैनिक स्कूल तिलैया में स्वर्ण जयंती समारोह शुरु

कोडरमा, कोडरमा के सैनिक स्कूल तिलैया का स्वर्ण जयंती समारोह शुरु हो गया। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह के दौरान कल रात 12 बजे केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया, वहीं समारोह के पहले दिन गायिका शारदा सिन्हा ने अपने गीतों से समां बांधा, जबकि कल देर रात स्कूल के पूर्व छात्र रहे निर्माता निर्देशक प्रकाश झा भी स्कूल पहुंचे।
सैनिक स्कूल तिलैया ने अपने गौरवपूर्ण इतिहास के 50वर्ष पूरे कर लिये हैं। समारोह के दौरान प्रकाश झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह समारोह स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए एक अनूठा साबित होगा। स्थापना दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा , राजस्थान के जयपुर व झारखड के धनबाद , जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा संगीतमय व सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मालूम हो कि देश के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में सैनिक स्कूल तिलैया सबसे अव्वल है बल्कि अन्य आवासीय विद्य्नालयों के बीच हर दृष्टि से 1 नबंर पर है। बताते चले कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरु व तत्कालिन रक्षा मंत्री बी.के. कृष्णमेनन के प्रयास के बाद 16 सितम्बर 1963 को सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना की गई थी । वर्तमान समय में उक्त स्कूल 800 से अधिक कैडेट राष्ट्रीय रक्षा एकडेमी (एन.डी0ए0 )एवं नौसेना अकादमी में प्रवेश पा चुके हैं और राष्ट्रीय की सेवा मे समर्पित हैं। सैनिक स्कूल के वर्तमान प्राचार्य कर्नल बी.के. भट्ट , प्रधानाध्यापक ले. कर्नल प्रेमलाल एवं रजिस्टार स्काड्रन लीडर अभिताभ रंजन की देख रेख में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तार कर्मचारी समारोह की तैयारी में लगे हैं। वहीं स्कूल के बच्चे ‘अर्ग सरद सर्वदा के तहत इन दिनों नौका बिहार , घोड सवारी , साईकिल मार्च विभिन्न तरह के खेल कूद जैसे कार्यक्रम के पुर्वाभ्यास में जुटे हैं।गौरतलब हो कि विद्य्नालय के पूर्व 14 छात्र विभिन्न ऑपरेशन साहसिक अभियानों में शहीद हुऐ हैं। और वहीं रक्षा सेवा में अपनी भूमिका निभाये हैं। उत्तारी छोटानागपुर के हजारीबाग प्रमंडल में बसे सैनिक स्कूल झारखण्ड बिहार में अपनी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनिय भूमिका निभा रहा है।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs