Send gifts to your near and dear ones

Home » Jharkhand » 17 September 2012 »

सैनिक स्कूल तिलैया का स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश

कोडरमा, सैनिक स्कूल तिलैया के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश पर रविवार को स्कूल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आकर्शक लाइटिंग, सेना के जवानों के मोटरसाइकिल स्टंट, छात्रों के आकर्शक परेड व जयहिन्द रेसिडेंसियल स्कूल के बच्चों की आकर्शक प्रस्तुति के बीच कई विषिश्ट व्यक्तियों व पूर्व छात्रों की उपस्थ्िति ने इस पूरे समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। इसके पहले शनिवार रात पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। वहीं रात्रि में राजस्थान की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कर्नल गाडियक स्टेडियम में हुए मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ले. जन. ज्ञानभूषण ने कहा कि उन्हें तिलैयान होने का गर्व हैं। यह स्कूल सिर्फ शिक्षा ही नहीं देता बल्कि पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण कर छात्र को अच्छा नागरिक बनाता है। पूरे कार्यक्रम को उन्होंने अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि स्कूल के 50 वर्ष सफलता भरे रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों को प्राचार्य कर्नल बीके भट्ट ने स्थापना दिवस की बधाई दी और आगंतुक पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस स्थापना दिवस को हम संकल्प दिवस के रूप में लें। उन्होने कहा कि आज तक हम जिस गौवशाली परंपरा को कायम रखते हुए निरंतर गतिशील रहे है उस गतिषीलता को और अधिक गति देकर हम नये तेवर, नई निष्ठा और नये संकल्प के साथ आगे बढ़े। इस दौरान स्वर्णजयंती वर्ष में प्रवेश के मौके पर डाक विभाग द्वारा सैनिक स्कूल के थीम पर विशेष लिफाफा जारी किया गया। लिफाफा का अनावरण मुख्य डाक अधीक्षक केबीएस राजन ने किया। इससे पूर्व ले. जन. ज्ञानभूषण, प्राचार्य बीके भट्ट, रजिस्ट्रार अमिताभ रंजन समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने षहीद स्मारक और संस्थापक प्राचार्य कर्नल एलइजी स्मिथ के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रध्दा अर्पित की। मौके पर कैडेटों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया वहीं ले. जन. ज्ञानभूषण ने परेड की सलामी ली। जयहिन्द रेसिडेंसियल स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया जबकि सेना के जवानों के मोटरसाइकिल स्टंट ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया। मुख्य कार्यक्रम का संचालन कविता प्रकाश और रजिस्ट्रार अमिताभ रंजन साथ ही कडेटों ने सफलतापूर्वक किया। इस दौरान प्रदर्शनी और वृक्षारोपण और देर शाम खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के आयोजन में इस समारोह में कई विशिष्ट व्यक्ति व पूर्ववर्ती छात्र सपरिवार शामिल हुए और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्रों में आरएन सिंह, एसपी सिन्हा, अशोक अस्थाना, राजीव रंजन, शिवकीर्ति सिंह, शैवाल गुप्ता, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार झा, प्रकाश झा, सत्येन्द्र कुमार, संजय कुमार झा, चन्द्रभास भारती, नारायण प्रसाद, चंचल शेखर,एसपी सिन्हा, प्रणव कुमार मनीष सिन्हा, अनुराग कुमार, एके अम्बेदकर, त्रिपुरारी शरण आदि शामिल हुए। वहीं कोडरमा विधायक अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, कोडरमा उपायुक्त राजेष षर्मा और कोडरमा एसपी षम्भू ठाकुर भी इस दौरान उपस्थित थे।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs