Send gifts to your near and dear ones

Home » Politics » 16 September 2012 »

विभिन्न मुद्दों के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा कांग्रेसी

रांची, मोरहाबादी मैदान स्थित संगम गार्डन में आयोजित झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से युवा कांग्रेसियों को कई टिप्स दिये गये तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। तय किया गया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेसी अब सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। शिविर में युवा कांग्रेस के नवमनोनीत लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों तथा अन्य पदधारियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि राजनीति में उनका कोई गाड फादर नही था तथा उन्होंने युवा कांग्रेस से ही राजनीति की शुरूआत की एवं युवा कांग्रेस के वह पहले अध्यक्ष बने। आज वह जो कुछ भी हैं युवा कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदली है, काम करने वाले को ही आगे मौका मिलेगा। श्री बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय कर रही हैं। कांग्रेस के सभी चारों संगठनों को मिलकर करना है। वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटे मिले इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। उसे मुख्य कांग्रेस के साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना होगा। उन्होंने कोल ब्लाक आवंटन मुद्दे पर कहा कि कोल ब्लाक का आवंटन राज्यों की अनुशंसा के बिना नहीं होता। राज्य में 15 कोल ब्लाक का आवंटन अर्जुन मुंडा सरकार के कार्यकाल में किया गया। इसमें राज्य के मुख्य सचिवों ने अनुशंसा की थी। उन्होंने महंगाई पर कहा कि प्रमोद महाजन के समय सीमेंट फैक्टरियों की बैठक बुलायी गयी थी तथा रातों-रात सीमेंट का दाम बढ़कर 69 रुपये से 150 रुपये हो गया। भाजपा बताये उस समय महाजन ने क्या किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में दस सालों तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन एक यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन नहीं किया गया। राज्य में युवा नीति, विस्थापन नीति नहीं बनायी गयी। केंद्र की राशि का उपयोग भाजपा, आजसू तथा झामुनो अपने संगठन को मजबूत करने में कर रहे ंहै। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुप सिंह, महासचिव ललित नारायण ओझा, ज्योतिष कुमार, नवीन सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, भीम कुमार आदि उपस्थित थे।

jharkhandjobs.com calling all employers