Send gifts to your near and dear ones

Home » Miscellaneous » 17 September 2012 »

इस्तीफा देंगे तृणमूल मंत्री

नयी दिल्ली/कोलकाता, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और मल्टी ब्रांड रिटेल में विदेशी निवेश को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस यूपीए सरकार में शामिल अपने मंत्रियों को वापस बुला सकती है। तृणमूल कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है।
सूत्रों के मुताबिक सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस के मंत्री मंगलवार को ममता बनर्जी को अपने इस्तीफे सौंप सकते हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष ने इससे इनकार किया है। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलायी है। इसमें अंतिम फैसला लिया जायेगा। यूपीए में तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री हैं। पार्टी के लोकसभा में 19 सांसद हैं।
एफडीआई के मसले पर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह साथ आ सकते हैं। सपा सांसद किरणमय नंदा ने इसके संकेत दिये हैं। दोनों पार्टियां मिलकर रणनीति बनायेंगी।
नंदा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से बात हो चुकी है। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ममता और मुलायम सिंह एक साथ आये थे। हालांकि बाद में मुलायम सिंह पलट गये थे और ममता को भी मजबूरी में प्रणब मुखर्जी का समर्थन करना पड़ा था।
ज्ञात हो कि ममता बनर्जी ने सरकार को अपना निर्णय वापस लेने के लिये 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

jharkhandjobs.com calling all employers