मंदिर से दानपेटी समेत कीमती सामानों की लूट
समस्तीपुर, बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी को कल देर रात अपराधियों ने हमला करके गंभीर रुप से घायल कर दिया और मंदिर से दानपेटी समेत कीमती सामान लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि के पुजारी बिल्टू राय जब मंदिर में सो रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर धारदार हथियार से मारकर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी मंदिर में रखे दानपेटी समेत अन्य कीमती सामानों को लेकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि चिंताजनक स्थिति में पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही है।


