Send gifts to your near and dear ones

Home » Commerce » 19 September 2012 »

कच्चा तेल 113 डालर प्रति बैरल से नीचे उतरा

लंदन, चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले उपायों को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें भारी गिरावट के साथ 113 डालर प्रति बैरल से भी नीचे उतर गयीं। लंदन में कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा भारी गिरावट के साथ 112.76 डालर प्रति बैरल पर बोला गया। उधर अमेरिकी स्वीट क्रूड भी मामूली गिरावट के साथ 98.65 डालर प्रति बैरल पर रहा। उल्लेखनीय है कि फडे रिजर्व की ओर से अमेरिका के कमजोर रोजगार परिदृश्य को सुधारने के लिए आर्थिक तंत्र में हर महीने 40 अरब डालर की पूंजी झोंकने की घोषणा के बाद गत शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें चार महीने के उच्चतम स्तर 117.95 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गयी थी। लेकिन बाद में निवेशकों का ध्यान चीन की अर्थव्यवस्था की ओर चले जाने से पिछले दो दिनों में कच्चे तेल की कीमतों मे खासी गिरावट हुयी है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए फेड रिजर्व की तरफ से किए गए उपायों के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिक गयी हैं कि चीन अपनी अर्थव्यवस्था की चाल तेज करने के लिए क्या उपाय करता है।
हालांकि इस संबंध में अनिश्चितता बनी रहने से कच्चे तेल की कीमतें दबाव में आ गयी हैं। इस बीच अरब देशों में अमेरिका के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से तेल कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हालांकि अमेरिकी तेल भंडारों के उफनने से इनपर दबाव भी है।

jharkhandedu.com