दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा
देश में वर्तमान समय में दिल के रोगों के कारण सर्वाधिक मौते हो रही हैं कुल मौतों में से 29 प्रतिशत मरने वाले दिल के रोगी होते हैं। यह अल्पायु में मौता का बड़ा कारण बन गया है। आधुनिकता के चले दिल को रुग्ण करने वाले कारण बढ़ गए हैं। घूम्रपान दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। जाम एवं ट्रैफिक का शोर दिल के लिए खतरनाक होता है।
प्रदूषित हवा के कारण भी दिल के दौरे का खतरा बढ़ता है। पूरक कैल्शियम के अधिक सेवन से दिल का खतरा बढ़ता है। बैठे-बैठे अधिक काम करने व ओवर टाइम करने से दिल का खतरा बढ़ता है। शुगर, थायराइड भी दिल का खतरा बढ़ाते हैं। आधुनिक एवं शहरी जीवन ऐसे जोखिम वाले कारणों का गढ़ बन गया है। देश के सभी महानगरों में बड़े शहरों में दिल को जोखिम में डालने वाले यही कारण असमय मृत्यु के लिए प्रमुख कारण बन एग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का यही कहना है।


