सिरदर्द के हो सकते हैं कई कारण
सिर दर्द से सभी लोग कभी न कभी कम या ज्यादा परेशान होते है। सिर दर्द वास्तव में स्वयं कोई बीमारी नहीं है। यह किसी अन्य कारण से उसके लक्षण के रूप में प्रकट होता है। सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी की स्थिति में सिर दर्द होता है। पेट साफ न होने, गैस बनने, दृष्टि क्षमता में कमी होने से सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी न होने से भी सिर दर्द होता है। काम की अधिकता, तनावपूर्ण बातों की अनसुनी करने, दूसरे के ज्यादा बोलने से भी सिर दर्द होता है। लड़कियों को निजी शारीरिक करणों, सिर में लगाए तेल, सौन्दर्य प्रसाधन, सिर के बालों को खींचकर बांधने, स्कार्फ या कपड़े को अधिक बांधने से सिरदर्द करता है। वैसे गले के ऊ पर के किसी भी भाग के प्रभावित होने पर भी सिरदर्द होता है। एक नए शोध के अनुसार जल, वायु या घ्वनि, प्रदूषण की अधिकता से भी सिरदर्द हो सकता है।


