Send gifts to your near and dear ones

Home » Health » 19 September 2012 »

हेल्दी स्किनः उपयोगी फूड्स

हेल्दी स्किन का होना हमारे शरीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। हेल्दी स्किन आपके सौन्दर्य को ही नहीं बढ़ाती बल्कि आपके कॉन्फीडैन्स को बढ़ाकर आपकी सफलता का मार्ग भी प्रशस्त करती है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम अपने शरीरिक स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखते हुए अपनी डेली डाइट में विशेष फूड आइटम सम्मिलित करें जिनके सेवन से आप हेल्थ और हेल्दी स्किन दोनों पा सकती है।
* स्किन को एक्ने की प्रॉब्लम से दूर रखने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर गहरे रंग की साग-सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर सम्मिलित करें, इसके सेवन से स्किन में गुलाबी निखार आयेगा, जो आपको आकर्षक बनायेगा।
* स्किन की हेल्थ के लिए सोयाबीन पोषक तत्वों से भरपूर है, इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत उपयोगी है। यह स्किन को नमी प्रदान के साथ स्किन को नरम और मुलायम बनाता है, वहां एक्ने की प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है। इसका सेवन हेल्दी स्किन के लिए अत्यन्त उपयोगी है।
* नींबू, संतरा, मौसमी, आंवला में विटामिन-सी होता है, जो कि शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ झूर्रियों (एंटी-एजिंग) मसूड़ों व हेयर फॉल प्राब्लम्स का भी समाधान करता है।
* टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सनबर्न की समस्या के साथ स्किन पर असमय पढ़ने वाली झूर्रियों (एंटी-एजिंग) की समस्या का भी समाधान करता है।
* दही का सेवन आपकी स्किन को हेल्दी और सुन्दर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रोटीन से भरपूर एक कटोरी दही का सेवन अवश्यक करें।
* सेब का सेवन स्किन को जवां बनाये रखने के लिए ही नहीं, बल्कि झूर्रियों (एंटी-एजिंग) की प्राब्लम्स का समाधान भी करता है।

jharkhandjobs.com calling all employers