Send gifts to your near and dear ones

Home » Politics » 20 September 2012 »

भाजपा ने किया बंद को सफल बनाने का आह्वान

रांची, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य की जनता से डीजल में हुई मूल्य वृध्दि, खुदरा व्यापार के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विदेशी पूंजीनिवेश को दी गई अनुमति एवं कोल आवंटन में हुए घोटाले के खिलाफ कल आयोजित भारत बंद को सफल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डीजल एवं रसोई गैस में बेतहाशा मूल्य वृध्दि से आम आदमी परेशान है। वहीं खुदरा व्यापार के क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निदेश की अनुमति दिये जाने से देश के 5 करोड़ खुदरा व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। केन्द्र सरकार ने भारतीय बाजार में विदेशियों के हवाले कर दिया है। भाजपा छोटे व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगी तथा कांग्रेस द्वारा लादी जा रही आर्थिक गुलामी के खिलाफ संघर्ष करेगी। पार्टी ने केन्द्र से सभी आवंटित 142 कोल ब्लाक को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्र्यकत्ता इन तीनों मुद्दों के खिलाफ सड़कें पर उतरेंगे। भाजपा झारखंड में विदेशी मार्ट किसी भी कीमत पर खुलने नहीं देगी।
डा. गोस्वामी ने आम जनता, व्यापारी वर्ग एवं बुध्दिजीवियों से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं को बंद के दौरान बाधित नहंीं किया जायेगा। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय मंत्री प्रेम मित्तल ने कल के ‘भारत बंद’ को पूर्ण सफल बनाने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश को भारत का व्यापारी वर्ग कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कल सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, व्यवसाय, उद्योग बंद रहेंगे।
श्री मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समय रतहे चेतें और देश विरोधी निर्णय वापस लें।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs