Send gifts to your near and dear ones

Home » Ranchi » 20 September 2012 »

रांची के प्राय: सभी स्कूल आज बंद

रांची, कल भारत बंद के आह्वान के अंतर्गत झारखंड में बंद के मद्देनजर राजधानी रांची के प्राय: सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएवी ग्रुप के क्षेत्रीय निदेशक एलआर सैनी ने बताया कि कल डीएवी ग्रुप के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। श्री सैनी ने बताया कि स्कूल में यूनिट टेस्ट चल रहा है लेकिन बंद के कारण कल की परीक्षा नहीं होगी। प्रेप, वन और टू तथा छठी से आठवीं कक्षा की स्थगित परीक्षाएं 21 सितम्बर को होंगी। डीपीएस ने भी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। विद्यालय के प्राचार्य जे. मोहंती ने बताया कि कल की परीक्षा अब 27 सितम्बर को होगी। जवाहर विद्यामंदिर श्यामली भी कल बंद रहेगा। विद्यालय के प्राचार्य डीआर सिंह ने बताया कि कल होने वाली परीक्षा अब 29 सितम्बर को होगी। आक्सफोर्ड विद्यालय वैसे भी कल बंद है। विद्यालय में हर एक दिन बाद यूनिट टेस्ट हो रहा है। संत मेरी स्कूल डोरंडा, संत जेवियर स्कूल, डोरंडा, लोरेटो कान्वेंट डोरंडा भी कल बंद रहेंगे। मालूम हो कि सभी स्कूलों में वर्तमान में यूनिट टेस्ट चल रहा है। भारत बंद के मद्देनजर कोई भी विद्यालय प्रबंधन जोखिम नहीं उठाना चाहता है।

jharkhandedu.com