Send gifts to your near and dear ones

Home » Miscellaneous » 20 September 2012 »

सरकार नये दोस्त बनाने को तैयार : चिदंबरम

नयी दिल्ली, वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने तृणमूल कांग्रेस के संप्रग से नाता तोड़ने को लेकर सरकार की स्थिरता को लेकर उठ रहे प्रश्नों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि हमारे पास पर्याप्त दोस्त हैं और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम नये दोस्त भी बना लेंगे। चिदंबरम ने कहा कि हमारे साथ कल भी पर्याप्त दोस्त थे और आज भी हैं। सरकार की स्थिरता पर संदेह जताना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि अगर नये दोस्त बनाने की जरूरत पड़ी तो हम ऐसा भी करेंगे। किसी को भी सरकार की स्थिति को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा उठाये गये आर्थिक कदमों के विरुध्द में ‘भारत बंद’ करने के लिये विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आर्थिक कदम का विरोध के लिये अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना कहां तक सही है। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी दावा किया कि सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में हमें पर्याप्त मित्र दलों और मित्र सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। सरकार के स्थायित्व को लेकर हमें कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा हाल में उठाये गये कदमों को आम आदमी रिफार्म की संज्ञा देते हुए कहा कि विकास गति तेज होने से आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के कार्यक्रमों के लिए धन उपलब्ध हो सकेगा।

jharkhandedu.com