Send gifts to your near and dear ones

Home » Sports » 20 September 2012 »

सालगांवकर और पुणे एफसी नजदीकी मुकाबलों में जीते

जमशेदपुर, फेडरेशन कप फुटबॉल के 34वें संस्करण के यहां हो रहे मुख्य दौर के मुकाबलों में गत विजेता गोवा के सालगांवकर स्पोर्टिंग व्लब ने गीले मैदान की मुश्किलों से जूझते हुए कोलकाता के प्रयाग यूनाइटेड को आज नजदीकी मुकाबले में 1-0 से हरा दिया जबकि दूसरे मैच में पुणे फुटबॉल व्लब ने स्टार स्ट्राइकर बाइचुंग भूटिया की अनुपस्थिति में उनकी टीम यूनाइटेड सिक्किम को भी इतने ही अंतर से पराजित कर दिया। बारिश और पूर्व में हुए क्वालिफाइंग दौर के मैचों के चलते काफी खराब स्थिति में पहुंच गये जेआरडी टाटा स्पोटर्स काम्प्लेक्स मैदान पर हुए पहले मैच में प्रयाग यूनाइटेड ने शुरुआत में जबरदस्त दबाव बनाया, लेकिन कई मौके गंवाए। मध्यांतर तक दोनों तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। खेल के 64वें मिनट में दाहिनी ओर से मिले पास पर सालगांवकर के एंथोनी डिसूजा ने प्रतिद्वंद्वी डिफेंडर और गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल दाग कर टीम को जीत की ओर बढ़ा दिया। आखिरी क्षणों में प्रयाग ने जवाबी गोल के लिए जोरदार प्रयास किये पर उसे सफलता नहीं मिली। जीत के बाद सालगांवकर के कोच करीम बेचेरिफा ने कहा कि वह मैदान की बेहद खराब स्थिति के बावजूद अपनी टीम की शुरुआत से खुश हैं। कीनन स्टेडियम के अपेक्षाकृत बेहतर मैदान पर हुए दूसरे मैच में पुणे एफसी और यूनाइटेड सिक्किम का मुकाबला भी मध्यांतर तक गोलरहित बराबरी पर रहा, लेकिन 51वें मिनट में पुणे के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने त्सवांग करमा से मिले पास पर गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। सिक्किम यूनाइटेड की टीम में भूटिया शामिल नहीं थे। इस टीम के कोच फिलिप डे राइडर ने कहा कि नजदीकी हार के बावजूद वह अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। गुरुवार को खेलने वाली सभी टीमे ग्रुप ‘डी’ की थी। विजेता टीमों को जीत के लिए तीन-तीन अंक मिले। ज्ञातव है कि ग्रुप ‘ए’ और ‘डी’ के 12 मुकाबले यहां हो रहे हैं जबकि ग्र्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के मैच तथा दोनो सेमीफाइनल और फाइनल सिलीगुड़ी में होंगे। चारों ग्रुप की शीर्ष अंक प्राप्तकर्ता टीमें सेमीफाइनल में पहुचेंगी।

jharkhandjobs.com calling all to register and search jobs