बाजार 14 माह की ऊंचाई पर, सेंसेक्स 404 और निफ्टी 137 अंक चढ़ा
मुंबंई : आर्थिक सुधारों में तेजी लाने की दिशा में कदम बढाने और सरकार पर छाये आस्थरता के बादल छंटने की उम्मीद से उत्साहित विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के बल पर आज घरेलू शेयर बाजार तूफनाी तेजी के साथ 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरते हुये सेंसेक्स 404 अंक और निफ्टी 137 अंक की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। एशियाई बाजारो में तेजी के संकेतों और घरेलू स्तर पर मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार ् नागर विमानन प्रसारण और पावर एक्सचेंज में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लागू करने के संबंध में अधिसूचना जारी किये जाने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर बांबे शेयर बाजार ..बीएसई.. का सूचकांक सेंसेक्स 403.58 अंक उछलकर 18752.83 अंक पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफटी 136.90 अंक चढकर 5691.15 अंक पर रहा। मल्टी ब्राड खुदरा कारोबार में 51 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नागर विमानन में 49 प्रतिशत एफडीआई ्प्रसारण सेवाओं में 74 प्रतिशत एफडीआई और पावर एक्सचेंज में 49 प्रतिशत एफडीआई लागू करने के संबंध में अधिसूचना जारी किये जाने से बाजार में प्रारंभ से ही तेजी थी1 स्थानीय बाजारों को एशियाई बाजारों का भी समर्थन मिला जहां तेजी के संकेत मिले हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के स ाारूढ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रग) सरकार से समर्थन वापस लेने से उत्पन्न संकट के समाजवादी पार्टी के सरकार को बाहर से समर्थन जारी रखने के निर्णय से छटने की उम्मीद और वि ा मंत्री पी चिदंबरम के स्थानीय कंपनियो के विदेशी ऋण पर कर को 20 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत करने तथा भारतीय कंपनियों पर एक और कर को कम कर पांच प्रतिशत करने की घोषणा से शेयर बाजार में तूफनाी तेजी आयी।


