Send gifts to your near and dear ones

Home » Ranchi » 23 September 2012 »

नगड़ी पर एक को चक्का जाम

रांची,  राज्य सरकार द्वारा नगड़ी की जमीन पर भू-अधिग्रहण के खिलाफ एक अक्टूबर को चक्का जाम का आयोजन किया गया है। रांची में आयोजित चक्का जाम को विभिन्न धार्मिक संगठन एदार-ए-शरिया, इमारत-ए-शरिया, केंद्रीय सरना समिति, प्रार्थना सभा और ऑल चर्चेज कमेटी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। चक्का जाम की पूर्व संध्या पर परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें टाटा रोड, रांची-गुमला रोड, रांची लोहरदगा, रांची-पटना मार्ग को जाम किया गया जाएगा। चक्का जाम सुबह छह बजे से से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक रुप से किया जाएगा।

jharkhandedu.com