ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 9 January 2010 »

बनी रहेगी कम्प्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञों की मांग

12345
3.00 / 5 - (1 votes)

सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कंप्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञों की भूमिका अहम है। आज लगभग हर छोटे-बड़े दफ्तर में कंप्यूटरों से काम होता है और ये कंप्यूटर आपस में जुड़े रहते हैं जिसे ‘नेटवर्क’ कहते हैं। स्थान और विस्तार के लिहाज से कंप्यूटर नेटवर्किंग को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है जिन्हें वैन, लैन, मैन आदि नाम दिए गए हैं। इन्हीं नेटवर्कों की देखरेख करने वाले विशेषज्ञ को नेटवर्किंग विशेषज्ञ या नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर कहा जाता है।
कम्प्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञ का मुख्य कार्य नेटवर्क का डिजाइन तैयार करना और उसी के अनुसार कार्य करना तथा समूचे नेटवर्क की देखरेख करना होता है। दफ्तरों और कारोबारी गतिविधियों में कंप्यूटर की भूमिका जिस तेजी से बढ़ती चली जा रही है उसे देखते हुए कंप्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञों की जरूरत लंबे समय तक बनी रहेगी।
हमारे यहां जितने कम्प्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञों की मांग है उतने उपलब्ध नहीं हैं। यह मांग दिनोंदिन बढ़ ही रही है। देश भर के प्रमुख नगरों में कम्प्यूटर नेटवर्किंग के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण लेने के लिए प्रवेश से पहले सम्बन्धित संस्थान के बारे में पहले भलीभांति जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से इस बारे में सम्पर्क किया जा सकता है। यह जांच इसलिए भी जरूरी है कि अनेक धंधेबाज कम्प्यूटर शिक्षा की मांग और बढ़ती जरूरतों के कारण अपना धंधा चमकाने में जुट जाते हैं।

कम्प्यूटर नेटवर्किंग विशेषज्ञ बनने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इंटरमीडिएट या 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञान और कम्प्यूटर के क्षेत्र में रुचि होना इस क्षेत्र में जाने के लिए आवश्यक है। अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान होना प्रशिक्षण के दौरान और बाद में भी काफी काम आता है। कम्प्यूटर साइंस में बीटेक/बीई, बीसीए (बैचलर इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन) या बीआईटी (बैचलर इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) की डिग्री इस क्षेत्र में बेहतर मानी जाती है। इसी प्रकार एमटेक और एमसीए की डिग्री प्राप्त करना और अधिक लाभदायक सिध्द होता है। इसके अन्तर्गत कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा और सर्टीफिकेट कोर्स भी होते हैं। इनमें नेटवर्क प्रबन्धन, टेस्टिंग, रखरखाव आदि कार्य शामिल हैं।

प्रशिक्षण संस्थान
श्र आईआईटी (दिल्ली, मुम्बई, कानपुर, मद्रास, रुड़की, गुवाहाटी)।
श्र आईटी (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश)।
श्र नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द्वारका, नयी दिल्ली।
श्र बीआईटीएस, पिलानी (राजस्थान)।
श्र आईआईआईटी, इलाहाबाद।
श्र दिल्ली टेक्नोलॉजीकल विश्वविद्यालय, दिल्ली।
श्र बीआईटी, मेसरा, रांची (झारखंड)।
6 प्रशिक्षण संस्थानों के बारे मे अपने आसपास भी पता कर लें। अनेक निजी संस्थान भी कम्प्यूटर नेटवर्किंग पाठ्यक्रम चलाते हैं।

Read 630 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.