ranchiexpress.com   Web       
Home » Miscellaneous » 6 February 2010 »

आनलाइन होगी राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानसभा को देश की पहली आनलाइन विधानसभा का गौरव हासिल होनेवाला है। संभवत: 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से राजस्थान विधानसभा देश के विधान मंडलीय इतिहास में यह नया अध्याय लिखेगी। सदन में होने वाले सवाल जवाब विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विधायक भी आनलाइन सवाल पूछ सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनलाइन व्यवस्था होने से विधायकों को सवालों के जवाब समय पर मिलेंगे और जन समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी। इस व्यवस्था से कागजी प्रावधानों से राहत मिलेगी और कागज की बचत भी होगी। फिलवक्त एक सवाल का जवाब लगभग 100 प्रतियों में आता है। बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के खत्म होने के बाद विधायकों द्वारा पूछे गए सवाल और सम्बधित मंत्रियों द्वारा दिए गए जवाब तुरंत बेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बाबत विधायको से लेपटाप से लैसहोने को भी कहा गया है। आनलाइन सवालों के लिए डिजिटल हस्ताक्षरों की जरूरत होगी। जिन प्रमुख विभागों के जवाब आनलाइन पर उपलब्ध होंगे उनमें इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गृह एवं ग्रामीण विकास, परिवार कल्याण, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, भू-जल विभाग, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग, आयुर्वेद, संस्कृत शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग आदि शामिल हैं।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.