ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 February 2010 »

लोन लेने से पहले किस्त का अनुमान

किराये के घर में रहने वालों के लिए ‘अपना घर’ एक मीठे सपने की तरह होता है वे इस सपने को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। (काल्निक पात्र) को ही लिजिए। उसे घर खरीदने के लिए यह बिल्कुल सही समय लग रहा है, इसलिए वह होम लोन के तमाम आप्शंस तलाश रहा है। उसे एक घर पसंद आया है। 30 लाख रुपये में 3 बीएचके। अब उसके सामने एक ही दुविधा है कि लोन ज्यादा समय के लिए लेना चाहिए या कम समय के लिए? पता नहीं किस स्थिति में टैक्स का ज्यादा लाभ मिलेगा? मान लीजिए कि आठ दस साल की कम अवधि के लिए लोन लिया जाता है, तो हर महीने ज्यादा किस्त देनी होगी। हर महीने ज्यादा अमाउंट देने के लिए संभव है कि लाइफस्टाइल से कुछ समझौता करना पड़े। हां, इतना जरूर है कि आप कर्ज के बोझ से जल्दी मुक्त हो सकते हैं। अगर लोन की अवधि 20-25 साल जितनी लंबी है,तो ईएमआई अमाउंट कम हो जाता है। लंबी अवधि का लोन कुछ महंगा पड़ता है। यह लोन लेन का यही फायदा है कि हर महीने कर्ज एक बोझ महसूस नहीं होता, यानी यह अफोर्डेबल होता है।
बहरहाल ईएमआई कम हो या ज्यादा, इसे चुकान के लिए एक निश्चित रकम महीने सुरक्षित रखनी पड़ती है। इसका इंतजाम तभी हो सकता है, जब थोड़ी प्लानिंग से काम लिया जाए।
ईएमआई का अनुमान
लोन लेने की प्रक्रिया पूरी करन से पहले अपनी ईएमआई की कैलकुलेशन कर लें। इससे आपको हमेंशा अंदाजा रहेगा कि हर महीने कितनी रकम बचानी है। वैसे, लोन से कुछ समय पहले ही यह एक्सरसाइज कर ली जाए, तो अच्छा है। तब आप ईएमआई शुरू होने से पहले ही उतनी रकम सेविंग्स के रूप में निकालना शुरू कर दें।
ईएमआई पसैटेज
आपकी री-पेमेंट कैपेसिंटी आपकी आमदनी के अनुसार होनी चाहिए। मोटे तौर पर ईएमआई की रकम आपकी मंथली इनकम से 50 पसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। तभी आप बाकी खर्चों के लिए भी रकम बचा सकेंगे।
अनुमान से बचें
सैलरी इंक्रीमेंट का अनुमान लगाकर लोन की रकम का फैसला न करें। खासतौर पर स्लो डाउन के मौजूदा दौर में इंक्रीमेंट की पर्सेटेज का पुख्ता अनुमान नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में 2-3 साल बाद के सैलरी स्ट्रक्चर के हिसाब से लोन लेने की बजाय अपनी मौजूदा इनकम के आधार पर इस रकम का फैसला करें।
आकस्मिक फंड
अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है तो ईएमआई कम या ज्यादा हो सकती है। ऐसे में हर महीने की इनकम में से कुछ रकम बचा रखें, जिसका प्रयोग आप ईएमआई बढ़ते पर कर सकते हैं।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.