ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 February 2010 »

हमेशा महकता रहे बगीचा

थोड़ी सी मेहनत से ही आप ऐसा सुंदर बगीचा तैयार कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके पड़ोसी भी आहें भरनी शुरू कर देंगे। एक अच्छा बगीचा बनाने के लिए सही पौधों का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। आप उन पौधों को ही अपने बगीचे में जगह दें। जो नमी को सोखने में सक्ष्म हो। ऐसे पौधो को लगातार पानी देने की जरूरत नहीं होती। साथ ही फूल वाले ऐसे पौधों का चुनाव करें, जो अधिक लंबाई तक नहीं बढ़ते हों।
लैंडस्केप डिजाइनर विनीता कुंदर बताती है, ‘आप ऐसी मिट्टी में पौधे लगाएं, जिनमें पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में हो। पौधे अपने लिए अधिकतर न्यूट्रिशन मिट्टी से ही लेते हैं। ऐसे में अगर गार्डन की मिट्टी अच्छी नहीं होगी, तो पौधों में बीमारी या कीड़े लग सकते हैं। बगीचे में मिट्टी की क्वालिटी पर खास ध्यान दें मिट्टी की गुणवता बढ़ाने के लिए इसमें गोबर और खाद भी मिला सकते हैं।
अब बात ड्रेनेज की। एक अच्छा ड्रेनेज किसी भी बगीचे को उसकी क्षमता के अनुसार विकसित होने में काफी मदद करता है। यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका बगीचा कभी बी ऐसी जगह पर न हो, जहां पानी जमा होने के समस्या हो। अगर ऐसा है, तो उसे ईट से घेर दें, ताकि वह बाकी भाग से अलग हो जाए।
विनीता आगे कहती है कि आप एक ही तरह के प्लांट्स न लगाएं। कोशिश यह होनी चाहिए कि अलग-अलग ग्रुप्स के प्लांट बगीचे में हों। इसमें बगीचे को एक बैलेंस मिलता और वह सुंदर नजर आता है।
इसके लिए आप फूल वाले ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो अलग-अलग समय पर खिलते हों। इससे आपका बगीचा हमेशा फूलों से सुंगंधित रहेगा।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.