ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 February 2010 »

लान्ड्री बास्केट

12345
(No Ratings Yet)

घर के गंदे कपड़ों को एक जगह रखने से घर फैला हुआ नजर नहीं आता। कपड़े धोते समय भी लान्ड्री बास्केट आपके लिए बड़ी काम की साबित हो सकती है। गीले कपड़ों को सुखाने से पहले आप उन्हें लान्ड्री बास्केट में रख सकती हैं।
पुराने समय में लान्ड्री बास्केट केन या सींकों से बनायी जाती थी, जो आज तक चलने में है। इस तरह की बास्केट काफी मजबूत होती है, इसलिए इसमें काफी कपड़े रखे जा सकते हैं। हालांकि ये वजन में भारी होती है। बास्केट में गीले कपड़े रखने पर सींक या केन के बीच जगह से उन्हें हवा लगती है, जिससे वे जल्दी सूखते हैं, लेकिन कपड़ों की नमी से बास्केट कमजोर हो जाती है। नमी से सींकों का जोड़ भी खुल सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए इस तरह की बास्केट में गीले कपड़ों को ज्यादा देर तक न रखकर उन्हें जल्दी सुखा देना चाहिए। ये बास्केट स्टैंड और लेग्स के साथ और कुछ दीवार पर टांगने के लिए भी मिलती हैं, जिससे इन्हें बाथरूम में रखा जा सके और ये पानी से भी बची रहें।
आजकल लान्ड्री बास्केट को प्लास्टिक से तैयार किया जाता है। बाल्टी की तरह इसकी टॉप ओपनिंग के किनारे गोल रखे जाते हैं, जिससे हाथों को नुकसान न पहुंचे। इस तरह की बास्केट को बनाने में खर्च कम आता है, इसलिए ये सस्ती होती हैं और आसानी से मिल जाती हैं। इनकी स्टोरेज तो आसान होती हैं, लेकिन इनका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि ये थोड़े-से दबाव में ही टूट सकती हैं। कुछ लान्ड्री बास्केट में पहिए लगे होते हैं, जिससे इनका मूवमेंट काफी आसान होता है। लान्ड्री बैग्स को भी बास्केट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उनमें बास्केट जैसे मजबूत और टिकाऊ नहीं होते।

Read 370 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.