ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Property Express » 6 February 2010 »

घर की सुरक्षा

गर्मियों की छुट्टियां पड़ते ही ट्रेवल सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान पूरा परिवार घूमने जाता है। बड़े शहर में कम ही घरों में संयुक्त परिवार रहते हैं। न्यूक्लियर फैमिली घूमने जायेगी, तो घर को ताला लगाना ही पड़ेगा। अब ऐसा भी समय नहीं है कि आप किसी रिश्तेदार वगैरह को घर की दएखभाल क लिए छोड़ जायें। विकल्प एक ही बचता है कि कहीं जाने से पहले खुद ही घर की सुरक्षा के इंतजाम कर लिए जायें।
पड़ोस में बताएं
घर बन्द करने से पहले अच्छा होगा कि अपने टूर के बारे में पड़ोसियों को बता दें। आपके पड़ोसी किसी आहट को सबसे पहले पकड़ सकते हैं। उन्हें पता होन चाहिए कि आप किस दिन जा रहे हैं और कब वापस लौटेंगे। केवल सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पड़ोसियों को बताकर जाने से वह आपकी महत्वपूर्ण डाक भी संभालकर रखेंगे।
आटोमैटिक लाइटें
घर की सिक्यूरिटी के लिए घर में लाइट टाइमर लगवा सकते हैं। इसकी खूबी यह है कि इसे जिस लाइट से जोड़ा जाएगा, वह फिक्स टाइम पर जलेगी और बन्द होगी। इसका फायदा खासकर रात को होगा, जब बाकी घरों की तरह आपके घर मं भी रोशनी होगी और सुबह होते ही लाइट अपने आप बन्द हो जायेगी। दिन में रोशनी या रात में अंधेरा होने पर किसी को बेवजह घर खाली होने का शक नहीं होगा। अगर इस टाइमर को रेडियो से भी जोड़ दिया जाए, तो घर में गाने भी बजेंगे और ऐसा लगेगा कि घर में कोई मौजूद है। हां, टाइमर की जानकारी पड़ोसियों को जरूर दे दें।
हर कमरे में लॉक
यह न सोचें कि जब मेन लेट का लॉक लगाना ही है, तो अन्दर भी हर कमरे में लॉक क्यों लगाया जाए। ज्यादा लॉक का मतलब है, ज्यादा सुरक्षा। केवल मेन गेट ही लॉक करने की गलती न करें। अगर चोर एक लॉक खोलने में कामयाब हो गया, तो भी यह जरूरी नहीं कि वह सारे लॉक खोल सकेगा। हो सकता है कि ज्यादा लॉक खोलने की कोशिश में किसी को उसकी आहट सुनायी दे जाए और घटना टल सके।
ज्वेलरी बैंक में
घर बन्द करके जाने से पहले सारी ज्वेलरी बैंक लॉकर में रख जाएं। काफी महंगा सामान होने के कारण ज्वेलरी चोरों के निशाने पर सबसे पहले आती है।
कम नगदी रखें
अगर आपको नगदी का बजाय प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल की आदत पड़ चुकी है, तो आपको इस दिशा में कोई खास तैयारी नहीं करनी। घर में नगदी छोड़कर न जायें।
सिक्युरिटी अलार्म
अगर आपके अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध हैं, तो आप उनके यहां टेंपररी सिक्युरिटी अलार्म लगवा सकत हैं। इस अलार्म कनेक्शन कुछ खास जगहों से किया जायेगा, जैसे-सेफ या दरवाजे का लॉक, जिसमें ओरिजनल के अलावा कोई दूसरी चाबी लगाते ही पड़ोसी के घर लगा अलार्म बज उठेगा।
पुलिस पेट्रोलिंग
कोई इसे जरूरत से ज्यादा सावधानी कह सकता है, लकिन घव की सुरक्षा के लिए आप ऐसा कर सकते हैं। बाहर जाने से पहले आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में अपने जाने और लौटने की तारीख नोट करा दें और घर का पूरा पता भी लिखवा दें। इसका फायदा यह होगा कि रात को पेट्रोलिंग के समय पुलिस आपके घर पर नजर जरूर डालेगी।
ज्यादा चर्चा नहीं
बच्चे तो बच्चे हैं। उन्हें इस बात स रोकें कि वह बाहर जाने के बारे अपने सभी दोस्तों को बता दें। हो सकता है कि बच्चे घर में आए किसी मेहमान या प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि के सामन भी इस बात का जिक्र कर डालें।

Read 629 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.