ranchiexpress.com   Web       
Home » Politics » 7 February 2010 »

झापा की बैठक आज, शाहदेव पर गिर सकती है गाज

12345
(No Ratings Yet)

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में झारखंड पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष लाल रण विजयनाथ शाहदेव के खिलाफ गाज गिर सकती है। कल झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है। यह जानकारी प्रवक्ता राजा कर्मकार ने दी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकारी अध्यक्ष शाहदेव को उनके पद से हटाने की तैयारी कर ली गयी है। कल की बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि कल से 72 घंटे की नक्सली बंदी को देखते हुए हो सकता है कि कई जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के कुछ सदस्य रांची नहीं पहुंच पाये। ऐसी स्थिति में कल की बैठक में यह निर्णय नहीं लिया जा सके। यदि ऐसी नौबत आती है तो अंतिम निर्णय लेने के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जायेगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप कई अन्य पदधारियों के ऊपर लगा है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। लाल रंण विजयनाथ शाहदेव का भी नाम ऐसे लोगों की सूची में है। मालूम हो कि कार्यकारी अध्यक्ष लाल रण विजयनाथ शाहदेव ने पार्टी के प्रमुख एनोस एक्का को ही उनके पद से हटाने की घोषणा कर दी थी। इसके पीछे उन्होंने दलील दी थी कि एनोस एक्का आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ऐसे में आम जनों के बीच पार्टी की छवि खराब हो रही है। उनके इस कृत्य के बाद उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। मालूम हो कि लाल रण विजयनाथ शाहदेव ने पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत को भी हटाने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अशोक भगत सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इसलिए उन्हें प्रधान सचिव के पद पर रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है। मालूम हो कि अशोक भगत पार्टी के मुखिया एनोस एक्का के प्रबल समर्थकों में से एक रहे हैं। कल होने वाली बैठक एनोस एक्का के सरकारी निवास पर दोपहर एक बजे से होगी।

Read 124 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.