जीप पेड़ से टकराई, चार की मौत, 11 घायल
चतरा-इटखोरी मार्ग पर एक कमांडर जीप के पेड़ से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। तथा इसमें ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। सदर थाना अंतर्गत गंधरिया गांव में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे बारातियों को लेकर वापस लौट रही कमांडर जीप एक पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घायलों में से नौ को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। इनमें से दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक तथा घायल लोग गंधरिया गांव के ही रहने वाले हैं। मृतकों में तीन सगे भाई थे। मरने वालों में गिरधारी रविदास, सहादेव रविदास तथा मुकेश रविदास (एक ही परिवार) तथा शमशेर आलम उर्फ छोटू शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल और रिम्स रेफर होने वालों में सुनील कुमार रविदास (10 वर्ष), रिकत यादव (15 वर्ष), संतु कुमार रविदास (8 वर्ष), ललन कुमार दास (10 वर्ष), मंटु यादव (21 वर्ष), विनय कुमार यादव (24 वर्ष), सुबोध कुमार रविदास (20 वर्ष), सुरेश भुइयां (21 वर्ष) एवं लालदेव भुइयां (23 वर्ष) शामिल हैं। सदर अस्पताल में मिथलेश राणा एवं अमरिका यादव का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधरिया गांव निवासी कैलू रविदास के पुत्र चन्देश्वर रविदास की शादी नौ फरवरी को अपने घर पर ही बैठा विवाह (कदहुई) के रूप में इटखोरी थाना क्षेत्र के शहरजाम गांव की स्वजातीय लड़की से होना तय है। बैठा विवाह (कदहुई) के लिए भावी दुल्हन को लाने के लिए गंधरिया गांव से चार वाहनों पर बारात शहरजाम गांव पांच फरवरी को गयी थी। आज सुबह भावी दुल्हन को विदा कराकर वापस गंधरिया गांव लौट रहे थे।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!