विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश : डीजीपी
: राज्य के डीजीपी नेयाज अहमद ने कहा है कि कल से प्रस्तावित नक्सलियों के 72 घंटे के बंद के आह्वान के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व आज शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे एवं सड़क मार्ग पर एहतियात के सारे प्रबंध किये गये हैं। पुलिस किसी भी स्थिति से निबटने को तैयार हैं। इधर आज शाम गृह सचिव जे.बी. तुबिद एवं डीजीपी श्री अहमद दिल्ली चले गये, जहां गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आहुत बैठक में वह भाग लेंगे। समझा जाता है कि कोलकाता में आठ फरवरी को मृहमंत्री की अध्यक्षता में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान के संदर्भ में दिल्ली में भी कल एक बैठक होने जा रही है। यह भी संभावना है कि दोनों अधिकारी वहां से सीधे कोलकाता चले जायेंगे।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!