ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 8 February 2010 »

अतिक्रमण नहीं हटा तो उर्स नहीं

डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार शरीफ के निकट यदि अतिक्रमण जल्द नहीं हटाया गया तो मजबूर होकर इस वर्ष 4 से 8 मार्च तक होने वाला उर्स मेला नहीं लगाया जायेगा। इस आशय की जानकारी हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर दी गयी है। इसके अलावा रांची के सांसद, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डी.जी.पी. उपायुक्त, एल.आर. डी.सी., वरीय पुलिस अधीक्षक मेयर हटिया विधायक, नगर पुलिस अधीक्षक, एस.डी.ओ., नगर निगम प्रशासक, डी.एस.पी. हटिया और रांची एवं डोरंडा थाना प्रभारियों को मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि टर््स्ट द्वारा दी गयी। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह ट्रस्ट के न्यास सह अध्यक्ष सरफराज अहमद एवं सचिव मो. जैनुल ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में कह है कि दरगाह शरीफ के निकट अवैध रूप से गैरेज, खटाल पान दुकान, मीट दुकान, होटल, जहां शराब बेची जाती है और जुआ का अड्डा है, सब को हटाया जाये ताकि उर्स में आने वाले दर्शनार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार न हो। ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उर्स मेला नहीं लगेगा।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.