ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Ranchi » 8 February 2010 »

शिक्षा की रोशनी फैला रहा है रांची पब्लिक स्कूल : हुसैन अंसारी

: ख्वाजा गरीब नवाज एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हिन्दपीढ़ी स्लम क्षेत्र में स्थित रांची पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों से खूब वाहबाही लूटी।
खेल-कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि रांची पब्लिक स्कूल हिन्दपीढ़ी के स्लम क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी फैला कर बच्चों को साक्षर बनाने का जो काम किया है, वह सराहनीय है। मंत्री हाजी अंसारी ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यकों को साक्षर बनाने के लिए कल्याण विभाग हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन मो. सईद, प्राचार्य अनवर जहां खातून और शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा की सराहना की।
रांची पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि 1980 से वह स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा गरीबों तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हैं। श्री सईद ने कहा कि पहले की तुलना में कुछ हद तक मुसलमानों में साक्षरता दर बढ़ी है, लेकिन यह नाकाफी है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर हाल में स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि यह समय की पुकार है कि आधी रोटी खाएं और अपने बच्चों को पढ़ाएं।
स्कूल की प्राचार्य अनवर जहां खातून ने कहा कि 9 अगस्त 1999 में इस स्कूल की स्थापना हुई, उस समय स्कूल में मात्र तीन छात्र थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत रंग लायी जिसकी वजह से आज लगभग 550 बच्चे इस स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद का आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर रांची पब्लिक स्कूल की डिप्टी चेयरमैन सैरून निशा, सचिव मो. तौहीद, झामुमो नेता जमील खान, आफताब आलम, कारी जानमुहम्मद, मंसूर चीशती सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में खेल-कूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, मो. सईद सैरून निशा एवं अनवर जहां खातून ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read 106 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.