ranchiexpress.com   Web       
Home » Politics » 8 February 2010 »

कांग्रेस ने बाल ठाकरे का पुतला फूंका

12345
(No Ratings Yet)

रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज अलबर्ट एक्का चौक के समक्ष अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू के नेतृत्व में बाल ठाकरे का पुतला दहन किया। कमेटी ने बाल ठाकरे, उध्दव ठाकरे तथा राज ठाकरे द्वारा सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी के खिलाफ उनका पुतला दहन किया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन से महानगर कांग्रेस ने जुलूस निकाला तथा अलबर्ट एक्का चौक पहुंचकर पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि सोनिया गांधी लाखों-करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश के विकास की इन्हें चिंता है। श्री सिन्हा ने कहा कि ठाकरे परिवार इस देश को अस्थिर करने पर आमदा हैं। देश की एकता तथा अखंडता पर वे प्रहार कर रहे हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमर उरांव, कामता उपाध्याय, खुर्शिद हसन रूमी, रामाकांत आनंद, मो.सलीम, अवनिकांत, मंजर मुजिबी, कैशर इमाम, बेलाल खान, गुलाम जावेद, रंजीत यादव, किशोर नायक, हीरालाल महतो, प्रह्लाद शर्मा, अजय जैन आदि उपस्थित थे।

Read 119 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.