ranchiexpress.com   Web       
Home » Politics » 8 February 2010 »

लाल रणविजय नाथ शाहदेव झापा से निष्कासित

12345
(No Ratings Yet)

झारखंड पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज विधायक एनोस एक्का के आवास पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष डी.सी.मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के संविधान के विपरीत जाकर लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का तथा प्रधान महासचिव अशोक भगत को निष्कासित किया है। वक्ताओं ने कहा कि तोरपा विधानसभा प्रत्याशी के खिलाफ उन्होंने वहां से निर्दलीय प्रत्याशी शांति हेमरोम का प्रचार किया तथा पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की। इसका स्पष्टीकरण पूछे जाने पर हताशा में उन्होंने इस तरह का कृत्य किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर लाल रणविजय नाथ शाहदेव तथा लाल विजय नाथ शाहदेव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड पार्टी पूरी तरह एकजुट है। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से महंगाई के खिलाफ सभी जिला अध्यक्षों को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में मुख्य रुप से के.के.मुर्मू, अशोक कुमार भगत, प्रभाकर तिर्की, मो.जमाल, रिजवान अहमद, राजा राम हांसदा, फूलचंद समद, मकसूद आलम, विपिन बिहारी लाल, राजा कर्मकार, चतुर बड़ाईक, सच्चिदानंद सिंह, सोमनाथ लकड़ा, सिकंदर बाउरी, कूलन पतरस आइंद, सहदेव सिंह, अरविंद कुमार भगत, खुर्शीद आलम, सुफल उरांव, विंदू कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मो.शरीफ अंसारी, मो.हसनैन अंसारी, मो.परवेज, कुंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Read 145 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.