शहीद फ्रांसिस इंदवार पुलिस बैरक का उद्धाटन
: बी.एस.कालेज के निकट नवनिर्मित शहीद पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस इंदवार पुलिस बैरक भवन का पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद, शहीद की पत्नी सुनीता इंदवार एवं पुत्र अविषेक, मनीष इंदवार ने संयुक्त रूप से नेम प्लेट का अनावरण, फीता काट कर एवं पूजा अर्चना से उद्धाटन किया। इस मौके पर विशुनपुर में उग्रवादी हिंसा में पुलिस जवानों के साथ शहीद हुए ट्रक चालक रूस्तम अंसारी की पत्नी मरियम खातुन, पुत्री शमा खातून, फरीननाज खातून, पुत्र नूरहसन अंसारी, सोहराब अंसारी एवं क्षतिग्रस्त ट्रक मालिक को चालीस-चालीस हजार रुपये की सहायता दी गयी। बाक्साइट ट्रक चालक सह चालक कल्याण कोष से इस निमित 2 लाख 40 हजार रुपये दिये गये। उग्रवाद प्रभावित नीचे बगड़ु की तीन स्कूली बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहन के लिए साइकिलें दी गयीं। समारोह में उपस्थित गरीब और जरूरतमंदों के बीच श्रीमती इंदवार एवं एस.पी. श्री प्रसाद न कंवलों का वितरण भी किये। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रसाद ने कहा कि शहीदों को सम्मान देना पुलिस व समाज की संवेदनशीलता का परिचायक है।
देश और समाज के लिए बलिदान होने वाले शहीदों का बलिदान कभी बेकार नहीं जाता। उग्रवादियों ने गरीब और निर्दोष ट्रक चालक की हत्या कर नृसंशता और अमानवीय होने का परिचय दिया है। हिन्डालको के वरीय खान उपाध्यक्ष के.के.दूबे ने कहा कि शहीदों को समान देना सामाजिक संवेदनशीलता है। एस.डी.पी.ओ. रामगुलाम शर्मा ने कहा शहीदों को सम्मान व सहायता देने से दुश्मनो के हौसले पस्त होते हैं। सीताराम शर्मा, मदन मोहन पाठक, चंद्रेश्वर अग्रवाल बलबीर देव, साबिर खान, डा. गणेश प्रसाद, अजय मित्तल समेत अन्य ने भी अपने भावपूर्ण संवेदना प्रकट कर जिले में पुलिस की कार्यों की सराहना की। मंच संचालन पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार झा ने किया।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!