गोलियों से छलनी उग्रवादी का शव मिला
बुढ़मू थाना अन्तर्गत चैनगड़ा गांव में आज पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की। नक्सल प्रभावित इस गांव से प्राप्त यह लाश उग्रवादी संगठन जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा के सदस्य की बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार शव पर गोलियों के कई निशान पाये गये हैं। पुलिस की माने तो इस युवक की मृत्यु दो नक्सली संगठनों के बीच आपसी संघर्ष में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनगड़ा गांव में विगत चार दिनों से दो उग्रवादी संगठनों टीपीसी एवं जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के हथियारबंद लोग डेरा डाले हुए हैं। शव की सूचना मिलते ही बुढ़मू, खेलारी एवं लापरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक सुरेश सिंह खरवार पिता दुबका सिंह खरवार पतरातू थाना क्षेत्र पटुका गांव का रहने वाला था। मृतक के पास से एक पिट्ठू, मोबाइल चार्जर, एक मेगजीन चार्जर, एक 47 का 8 खोखा, 315 बोर के चार खोखे एवं 303 के दो जिन्दाकारतूस बरामद हुआ है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। शव की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचने वालों में मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, बुढ़मू थाना प्रभारी के.के. महतो, खलारी थाना प्रभारी अरविंद सिंह एवं लपरा थाना प्रभारी चंदूमणी सिंह शामिल थे।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!