सेवानिवृत डीजीएम का शव मिला
बोकारो स्टील प्लांट के सेवानिवृत डीजीएम तपन कुमार पालित का शव बरामद किया गया है। शव सेक्टर-एक के मकान नम्बर 89 से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया उनकी गला दबाकर हत्या की आशंका जतायी गयी है। इस मामले में सुरेन्द्र कुमार नामक एक व्यक्ति पर शक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के मामले को लेकर संभवतः तपन कुमार पालित की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि तपन कुमार पालित की मौत कैसे हुई।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!