शिबू को कोलकाता की बैठक में भाग न लेने की चेतावनी
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संगठन (भाकपा) माओवादी ने मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आगामी नौ फरवरी को कोलकाता में आयोजित होने वाली नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक में भाग नहीं लेने की चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने पर राज्य सरकार के साथ बातचीत के सभी दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे। संगठन के शीर्ष नेता तथा पोलित ब्यूरो सदस्य कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी ने कहा है कि अगर श्री सोरेन गृह मंत्री पी. चिंदबरम की बैठक में भाग लेते हैं तो उनके साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे। एक स्थानीय पत्र ने आज किशनजी के हवाले से लिखा है कि इस बैठक में भाग लेने का मतलब यह होगा कि श्री सोरेन हमारे साथ बातचीत नहीं बल्कि लड़ाई चाहते हैं और वह ऑपरेशन ग्रीनहंट के हिमायती हैं। ज्ञातव्य है कि लगभग दो माह पूर्व भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले श्री सोरेन को नक्सलियों के प्रति नरम रूख रखने वाला मुख्यमंत्री माना जाता है।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!