नक्सल पर बैठक आज, शिबू जायेंगे कोलकाता
रांची,
नक्सल समस्या पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए कल राज्य के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन कोलकाता जायेंगे। यह बैठक गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने बुलायी है। इसमें नक्सल प्रभावित चार-पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में नक्सल समस्या के समाधान पर चर्चा की जायेगी तथा आगे की रणनीति पर गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। नक्सलियों के खिलाफ केंद्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत की जायेगी। श्री सोरेन कल विमान द्वारा कोलकाता रवाना होंगे। वह आज ही दिल्ली से महंगाई पर आयोजित बैठक में भाग लेकर रांची लौटे हैं।
जानकारी के मुताबिक श्री सोरेन के साथ राज्य के गृह सचिव जे.बी. तुबिद तथा कुछ अन्य आला अधिकारी भी साथ होंगे। मालूम हो कि हाल के दिनों में झारखंड में उग्रवाद की समस्या काफी बढ़ गयी है और राज्य का विकास बाधित हो रहा है। यही हाल झारखंड के पड़ोसी राज्यों का भी है। कल दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई है, जिसमें आंतरिक सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Have your say!