शुरू किया गया ट्रैफिक इंस्केटेटर का उपयोग
शराब पीकर वाहन चलाने और निर्धारित गति से अधिक तेजी से वाहन चलाने सहित यातायात के विभिन्न नियमों की अनदेखी करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी राज्य सरकार के निर्देश पर धनबाद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसी के तहत आज ट्रैफिक इंस्केटेटर का प्रयोग धनबाद शहर के कई भागों में किया गया। इस नये उपकरण व वाहन का उपयोग शराब पीकर वाहन चलाने व तेजगति से वाहन चलाने वालों की जांच के रूप में किया जा रहा है। आज ट्रैफिक इंस्पेक्टर व डीएसपी के नेतृत्व में पहली बार इस उपकरण का उपयोग धनबाद शहर में किया गया। पहले दिन इस उपकरण को सिर्फ देखने के लिए लगी भीड़ के कारण शहर के रणधीर वर्मा चौक सहित अन्य इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। घंटों बाद जाम नियंत्रित हो पाया।
ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लाये गये इस वाहन में लगी मशीन न केवल शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान करेगा, बल्कि इसमें लगा लेजर स्पीडगन से वाहन की गति मापी जा सकेगी कि कौन- सा वाहन निर्धारित गति से तेज भाग रहा है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे लोगों पर वैहिक्ल्स एक्ट 185 के तहत 2000- 3000 रुपये तक का आर्थिक जुर्माना किया जायेगा। इसके अलावा दफा 177 के तहत पकड़ाये लोगों पर 100 से 300 रुपये तक आर्थिक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

Have your say!