ranchiexpress.com   Web       
Home » Politics » 9 February 2010 »

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के विरूध्द कार्रवाई की मांग

12345
(No Ratings Yet)

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चतरा जिला शाखा की एक बैठक आज महासंग के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी फिलब्यूस बारला द्वारा 26 जनवरी को चतरा के आपूर्ति निरीक्षक बासुदेव चौरसिया के साथ की गयी दर्ुव्यवहार एवं अमर्यादित शब्दों के प्रयोग की कड़ी भर्त्सना की गयी। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा विभाग के अधीनस्थ कर्मियों के साथ धमकीपूर्ण अमर्यादित शब्दों के प्रयोग की निन्दा की गयी।
बैठक में जिले के उपायुक्त से जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री बारला का पद संबंधित अधिकार जब्त करने तथा स्थानांतरण हेतु पहल करने की मांग की गयी। बैठक के पश्चात् कर्मचारी महासंघ के सचिव शशिभूषण शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने महासंघ की उपरोक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त के. श्रीनिवासन को दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, सचिव एवं मंत्री, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा राज्य के मुख्यमंत्री को भेजी गयी है।
चतरा जिले में बंद, व्यापक रूप से असरदार : नक्सलियों द्वारा आहूत तीन दिवसीय झारखंड बंद का दूसरा दिन चतरा जिले में व्यापक रूप से असरदार रहा। जिले में सभी प्रकार की छोटी-बड़ी यात्री वाहनों तथा मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णत: ठप्प रहा। सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थानें तथा व्यवसायिक दुकानें आम दिनों की तरह खुले रहे, लेकिन वाहनों के परिचालन बंद रहने से सरकारी कार्यालयों ने अपेक्षाकृत सन्नाटा रहा। व्यवसायिक दुकानों से भी कारोबार सिमटा रहा।
झाविमो नेता पीड़ित परिजनों से मिले : झारखंड विकास मोर्चा (प्र.) के जिला महामंत्री चन्द्रपाल पाठक की नेतृत्व में झाविमो नेताओं हलधर प्रसाद सिंह, अनुप कुमार सिन्हा, संदीप कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह आदि ने आज गंधरिया गांव जाकर कमांडर जीप दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं हिम्मत रखने की बात कही। साथ ही उन्हें यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Read 104 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.