ranchiexpress.com   Web       
Home » Jharkhand » 9 February 2010 »

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी : बैद्यनाथ

12345
(No Ratings Yet)

‘ग्रामीण इलाके में रिंची ट्रस्ट अस्पताल अच्छा काम कर रहा है स्वास्थ्य के प्रति गांव के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन के लिए ट्रस्ट धन्यवाद का पात्र है।’ उक्त बातें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बैद्यनाथ राम ने कही। श्री राम आज रिंची ट्रस्ट अस्पताल के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पखवाड़ा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य पध्दति में कुछ गड़बड़ी है इसका सुधार करना आवश्यक है और यह तभी संभव होगा जब लोग स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति और इसकी सुधार के लिए जागरूक हों। उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भावना से काम करने की सलाह दी। इसके पूर्व रिंची ट्रस्ट के डा. डी.एल. दास ने जागरूकता पखवाड़ा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अन्तर्गत इस वर्ष 5652 मरीजों का निःशुल्क जांच और इलाज किया गया जो पिछले वर्ष से अधिक है। डा. दास ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा में 2066 पुरुष, 2193 महिला, 728 लड़के और 625 लड़कियों का निःशुल्क इलाज किया गया इसके अतिरिक्त 53 छोटे-बड़े आपरेशन, 323 एक्स-रे, 32 इसीजी, 120 अल्ट्रासाउण्ड निःशुल्क रूप से किये गये।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. ओ.पी. महनसरिया ने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वास्थ्य पध्दति में सुधार की आवश्यकता है तब ही लोग इससे लाभान्वित होंगे।
अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों के स्वास्थ्य एवं इलाज के लिए रिंची ट्रस्ट कृतसंकल्पित है।
मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डा. सुनिता महनसरिया ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read 85 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Comments are moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.