आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
टाटी सिलवे आदर्शनगर में एक भूखण्ड पर स्थित एक अर्ध्द निर्मित मकान (बिना छूत के) को बीती रात करीब 11 टाटी सिलवे पुलिस के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर गिरा दिया गया। उक्त अर्ध्दनिर्मित मकान को गिराए जाने तथा पीसीसी सड़क को भी कबाड़े जाने संबंधी पुलिस की कार्रवाई से उत्तेजित आदर्श नगर के नागरिकों ने आज रांची पुरुलिया सड़क को टाटी सिलवे इलाहाबाद बैंक के सामने करीब सात घंटों तक सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूखण्ड को बबन सिंह नामक व्यक्ति ने काफी समय पूर्व हरिप्रसाद मिश्र से खरीददारी की है। जमीन पर पुराना मकान बजा हुआ है। उस पर उसका बेटा संतोष सिंह कच्चा गारा से मकान बनाने के लिए ईट की जोड़ाई की थी जिसे पुलिस ने गिरा दिया। पुलिस का कहना है कि मौजी गरी स्थित खाता न.397 प्लाटे न. 1107 रकबा 75 डिसमिल जमीन टाटी सिलवे थाना को थाना भवन बनाने के लिए झारखंड राज्य आदेश सं.226/राजस्व दिनांक 16.01.08 को दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कई वार उक्त जमीन पर रखे ईट को वहां से हटाने के लिए कहा गया ताकि उक्त भूखण्ड पर थाना भवन बनाने की कार्रवाई शुरू की जा सके लेकिन ईटे को नहीं हटाया गया बल्कि ईट को गारामिट्टी से जोड़कर दीवार का शक्ल दे दिया गया। जिले उच्चाधिकारियों के आदेश से बीती रात गिरा दिया गया। बताया गया कि उक्त जमीन गैर मजरूवा जमीन है तथा गैरमजरूवा होने के कारण ही उसे थाना भवन के लिए आवंटित किया गया है। इस बीच जाम की सूचना पाकर विधायक सावना लकड़ा, भाजपा के राम कुमार पहान आदि घटना स्थल पर आकर लोगों को समझाने तथा रात में पुलिस के द्वारा किए गए कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। बाद में सीओ नामकोम के द्वारा जार्मकत्ताओं को आश्वासन देने पर कि जमीन की जांच के बाद ही पुलिस उक्त जमीन पर जाएगी साथ ही जाम में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। जाम के कारण आवगमन पूरी तरह से ठप रहा तथा यात्रियों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Have your say!