कारा अधीक्षक हटाये गये, कार्रवाई की अनुशंसा
आजसू विधायक कमल किशोर भगत द्वारा अपने लगभग 24 समर्थकों के साथ रविवार को स्थानीय उपकारा में प्रवेश करने, कैदियों के साथ बैठक करने का मामला गहराता जा रहा है। जेल मैनुअल के विपरीत विधायक को उपकारा परिसर में ले जाने वाले अंचलाधिकारी सह काराधीक्षक प्रणव कुमार पाल को इसका खमियाजा भुगतना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन एवं न्यायिक पदाधिकारियों की गाज काराधीक्षक पर गिरी है। फिलहाल तत्काल प्रभाव से अंचलाधिकारी श्री पाल को काराधीक्षक पद से हटा दिया गया है। काराधीक्षक का पदभार भूमि सुधार उपसमर्ाहत्ता बिन्देश्वरी तातमा को दिये गये हैं। बताया गया कि अंचलाधिकारी सह काराधीक्षक श्री पाल ने आजसू विधायक कमल किशोर भगत समेत उनके 24 समर्थकों को स्थानीय उपकारा में अनधिकृत प्रवेश करा कर कैदियों के साथ बैठक करायी थी। मामले की सूचना पर उपायुक्त हिमानी पांडेय ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी को जांच का निर्देश दिया। जांच में काराधीक्षक श्री पाल के जेल मैनुअल का उल्लंघन करने का आरोपी माना गया। काराधीक्षक पद से तत्काल श्री पाल को हटाने के साथ उसके विरुध्द प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्यवाही चलाने की तैयारी स्थानीय प्रशासन करने में लगा है। मामले की पुष्टि जांच पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी अंजनी कुमार दूबे ने भी की है।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!