ranchiexpress.com   Web       
Home » Miscellaneous » 9 February 2010 »

कश्मीर में हिमस्खलन से 17 जवानों की मौत

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग की पहाड़ियों पर तंबुओं में रहे 100 से अधिक सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आ गये, जिसमें 17 की मौत हो गयी। सैनिकों के ये तंबू इस पहाड़ी इलाके में खिलनमर्ग क्षेत्र के गुजरहट में लगे हुए थे। इस क्षेत्र में पिछले तीन दिन से भारी बर्फबारी हो रही है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 70 सैनिकों को बचा लिया गया है। इनमें से लगभग 12 की स्थिति अत्यंत गंभीर है।
पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तर कश्मीर) ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव का जायजा लेने के लिए वह स्वयं घटनास्थल जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के समय तंबुओं में कुल कितने सैनिक रहे थे इसकी सही जानकारी उन्हें नहीं है। घटनास्थल के आसपास अभी भी हिमपात जारी है। उप महानिरीक्षक ने बताया कि बचाव दल को विभिन्न स्थानों से घटनास्थल के लिये रवाना किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि कई और सैनिक अभी भी बर्फ के नीचे दबे हो सकते हैं।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.