सुरक्षा बलों को आदेश का इंतोर
नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिये अर्ध्दसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। केन्द्र और राज्य सरकार से संकेत मिलने से साथ ही नक्सल उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया जायेगा। इस अभियान के लिये सीआरपीएफ के 66, जैप के 50, कोबरा के 20 और इंडियन रिजर्व बटालियन की दस कम्पनियां नक्सल पीड़ित पलामू, चतरा, लातेहार, चाईबासा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग और रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात है। इन्हें सिर्फ आदेश का इंतजार है। अभियान में वायु सेना की भी मदद ली जायेगी। वायुसेना के तीन दर्जन अधिकारी-कर्मचारी झारखंड पहुंच चुके हैं।
कल कोलकाता में केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम् की अध्यक्षता में पूर्वांचल के मुख्यमंत्रियों की बैठक में नक्सलियों से निपटने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श किया जायेगा। अभियान का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। कल कोलकाता में इस प्रारूप को अंतिम रूप दे दिये जाने की संभावना है। इस बैठक में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य बड़े अधिकारी भाग लेंगे। नक्सलियों ने शिबू सोरेन को चेतावनी दे रखी है कि अगर वह कोलकाता बैठक में भाग लेंगे तो बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिये जायेंगे।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!